Thursday, March 21, 2019

SILVERSTONE DATA TYPE MANAGEMENT [A BIG FRAUD COMPANY]

Silver Stone Data Typing Offline Jobs Fraud, Cheating, Scam, धोखा |
Address: South Extension-I, New Delhi – 110049
Mobile No.: 8448160012, 8800602481, 8929991253, 8929993612

What is matter: मैं ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहा था, तो मुझे www.quikr.com वेबसाइट पर SILVERSTONE DATA TYPE MANAGEMENT  ऑफलाइन डाटा एंट्री की जॉब दिखाई दी तो मैंने अप्लाई कर दिया | उसके बाद मुझे कॉल आया और मेल भी आया की ऐसा वर्क रहेगा और ऐसे-ऐसे करना है | आपको 22 दिन में 550 पेज टाइप करने होंगे PDF to Microsoft word फाइल में और हम आपको 550 पेज टाइप करने का 22,000/- देंगे | पर उसके लिए पहले आपको हमारी कंपनी के अकाउंट में 3600/- रूपये ट्रान्सफर करने होंगे registration charges तभी आपको वर्क मिलेगा और यह सब कुछ आपको कंपनी के Agreement लैटर पर मिलेगा |
मुझे भी पैसे की ज़रूरत थी तो मैंने कंपनी के अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर कर दिए (Attachment 1) | उसके बाद मुझे उन्होंने 3 PDF फाइल्स सेंड की और कंपनी का अग्रीमेंट लैटर (Attachment 2), तो मैंने अपना टाइप करना सुरु कर दिया | मैंने लगातार 20 दिनों तक दिन रात एक करके बड़ी मुस्किल से 550 की जगह 583 पेज टाइप करके सेंड किये | और उसके बाद मैंने कॉल किया की मैंने अपना काम सबमिट कर दिया है | तो उन्होंने बोला आप 6 से 8 दिनों का इंतज़ार कीजिये आपको हम काम चेक करके रिप्लाई करेंगे | 4 दिन के बाद रिप्लाई आता है की आपका काम कम्पनी को पसंद नही आया है तो आपको कुछ नही मिलेगा आपका एक्यूरेसी लेवल 85% से कम है (Attachment 3) | और कमिया भी क्या है वो भी मैं अटेच कर रहा हु ((Attachment 4), और अब आपका अग्रीमेंट केंसल कर दिया गया है और अब आपको भविष्य में भी कोई काम नही दिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन चार्जेज भी रिफंड नही होंगे | साफ़ धोखा है यह |

मेरे विचार :
1.     आप Attachment 2 – कंपनी अग्रीमेंट का पेज नंबर 1 देखे
उस पर स्टाम्प पेपर की डेट देखे वो है 09/Nov/2018 और मेरे और कंपनी के बीच में अग्रीमेंट डेट है 22/Feb/2019 यह मुझे साफ़ साफ़ धोखा लग रहा है | इसका मतलब यह लोग एक ही स्टाम्प पेपर पर न जाने कितने लोगो को पागल बना कर लुट रहे है |
2.     गलतिया (एक्यूरेसी लेवल 85% से कम ) – Attachment 4
आप खुद देखे क्या वाकई में ये कोई गलती है या जानबुझ पागल बनाया जा रहा है | हा मैं भी मानता हु की शायद ही ऐसा कोई मेम्बर हो जो 550 पेजे टाइप करने में एक भी गलती ना करे | मुझसे भी हो सकती है पर जो यह गलतिया बता रहे है तो वो धोखा ही है | मैंने 3 फाइल्स टाइप करके दी थी ? क्या जो एक्यूरेसी लेवल है वो सिर्फ 1 फाइल से फाइनल कर दिया ? तीनो फाइल्स को चेक करने के बाद फाइनल देखना चाहिए था |
3.     रजिस्ट्रेशन चार्जेज (3600/-)
और अगर कंपनी को मेरा काम पसंद नही आया तो कम से कम मेरा रजिस्ट्रेशन चार्ज वापिस करे |

ऐसी ही बहुत सारी और भी कंपनी है जो लोगो को पागल बना कर लुट रही है | दोस्तों मैं आप लोगो को बताना चाहता हु कृपया ऐसे लोगो की बातो में आकर मेरी तरह अपना टाइम और पैसे बर्बाद ना करे | वरना आपको मानसिक और फाइनेंसियल दोनों तरह से नुक्सान हो सकता है | सावधान रहे |

अगर आप कुछ और जानना चाहते है या इस मामले में मेरी कोई मदद करना चाहते हो तो कृपया रिप्लाई और कमेंट ज़रूर करे ...

#Tags

Silver Stone, Silver Stone Data Entry Jobs, Silver Stone Offline Data Typing Jobs Fraud, Silver Stone Jobs Review, Silver Stone Fraud Company, Silve Stone Fake Jobs, Silver Stone Data Type Management A Big Fraud Company,

No comments:

Post a Comment